Close Menu
    What's Hot

    निर्विरोध चुनी गई जिला क्रिकेट संघ की नई कार्यकारिणी मुकेश शाह अध्यक्ष, जयदीप बिहाणी कोषाध्यक्ष और विनोद सहारण सचिव बने

    February 24, 2026

    जिला क्रिकेट संघ की नई कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित मुकेश शाह बने नए अध्यक्ष, जयदीप बिहानी कोषाध्यक्ष, विनोद सहारण फिर बने सचिव

    February 24, 2026

    जिला क्रिकेट संघ के शाह अध्यक्ष, सहारण सचिव व विधायक बिहाणी कोषाध्यक्ष बने, निर्विरोध निर्वाचन

    February 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    District Cricket Association Sriganganagar
    • Home
    • Videos
    • Gallery
    • Fixtures
    • National Players
    • News
    • Executive Committee
    • Umpire Scorer
    • COACH
    • Squads
    player registration
    District Cricket Association Sriganganagar
    Registration
    • HOME
    • Executive Committee
    • News
    • Videos
    • Gallery
    • Fixtures
    • National Players
    • Umpire Scorer
    • Coach
    • Squads
    Home»Latest News»जिला क्रिकेट संघ की नई कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित मुकेश शाह बने नए अध्यक्ष, जयदीप बिहानी कोषाध्यक्ष, विनोद सहारण फिर बने सचिव
    Latest News

    जिला क्रिकेट संघ की नई कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित मुकेश शाह बने नए अध्यक्ष, जयदीप बिहानी कोषाध्यक्ष, विनोद सहारण फिर बने सचिव

    adminBy adminFebruary 24, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जिला क्रिकेट संघ की नई कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित
    मुकेश शाह बने नए अध्यक्ष, जयदीप बिहानी कोषाध्यक्ष, विनोद सहारण फिर बने सचिव

    श्रीगंगानगर। जिला क्रिकेट संघ श्रीगंगानगर की वार्षिक साधारण सभा की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को स्थानीय सुखाड़िया सर्किल के समीप एक होटल में आयोजित की गई। बैठक में 22026 से 2030 तक की पांच वर्षीय नई कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हुआ।
    मुख्य चुनाव अधिकारी रिटायर्ड आरईएस की उपस्थिति में सभी पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए गए। नामांकन पत्रों की गहन जांच के उपरांत किसी भी अन्य उम्मीदवार के न होने के कारण निर्वाचन की औपचारिक घोषणा कर दी
    गई।
    नई कार्यकारिणी में मुकेश शाह जिन्हें प्रमुख कॉलोनाइजर एवं रिद्धि – सिद्धि डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी रूप में जाना जाता है को अध्यक्ष चुना गया। जितेंद्र कूकना वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने जबकि प्रदीप पाठक और गुलविंदर शसिंह उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। विनोद सहारण को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
    भाजपा विधायक जयदीप बिहानी कोषाध्यक्ष बनाए गए। कुलदीप सिंह और प्रेम अरोड़ा संयुक्त सचिव चुने गए । अनिल कुमार गोदारा तकनीकी सलाहकार तथा शीशपालसिंह, सुरेंद्र गोदारा और दयाशंकर दौवण कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए। इस निर्वाचन प्रक्रिया में राजस्थान क्रिकेट संघ जयपुर की ओर से पर्यवेक्षक सतीश व्यास, जिला ओलंपिक
    संघ
    श्रीगंगानगर के पर्यवेक्षक राजाराम ढाका तथा सहायक चुनाव अधिकारी हंसराज वर्मा उपस्थित रहे। साधारण सभा के सभी सदस्य भी बैठक में मौजूद थे।
    विनोद सहारण पूर्व में भी जिला क्रिकेट संघ के सचिव रह चुके हैं और उन्हें एक बार फिर यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा
    जिला क्रिकेट संघ, श्रीगंगानगर वार्षिक साधारण सभा
    विधायक जयदीप बिहानी पहले राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की एडहॉक कमिटी के अध्यक्ष भी रह
    चुके हैं।
    सचिव विनोद सहारण ने बताया कि श्रीगंगानगर जिला क्रिकेट की दृष्टि से बेहद समृद्ध रहा है। भारतीय टीम के लिए सूरज आहूजा ने कप्तानी की, मानव सुथार ने भारत-ए और राजस्थान की ओर से रणजी ट्रॉफी खेली। अर्जित गुप्ता, विकास झौरड़ सुमित गोदारा, पूनम पूनिया, निशांतसिंह, मानव सुथार और सूरज आहूजा जैसे दर्जनों शानदार क्रिकेटर श्री गंगानगर जिला क्रिकेट संघ ने देश को दिए हैं। जूनियर और सीनियर दोनों स्तर पर जिले के खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम में लगातार जगह बना रहे हैं।
    उन्होंने बताया कि बीसीसीआई स्तर पर भी
    प्रतिनिधित्व
    जिले का मजबूत है। निशांतसिंह बीसीसीआई लेवल-2 कोच हैं। धीरज शर्मा और सुशील पूनिया बीसीसीआई
    लेवल-1
    कोच हैं।
    अंपायरिंग धीरज शर्मा बीसीसीआई लेवल-1 हैं। वर्ष 2025-26 के लिए राजस्थान पैनल अंपायर के रूप में सुशील पूनिया, चंद्रशेखर यादव, प्रेम सरपाल और जोबनप्रीतसिंह का चयन हुआ है।
    मानव सुथार श्रीगंगानगर के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने राजस्थान रणजी टीम की कप्तानी की और वर्तमान में आईपीएल में गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते हुए अपनी प्रतिभा का जौहर दिखा रहे हैं। बैठक में निर्वाचित सभी पदाधिकारियों ने जिला क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    निर्विरोध चुनी गई जिला क्रिकेट संघ की नई कार्यकारिणी मुकेश शाह अध्यक्ष, जयदीप बिहाणी कोषाध्यक्ष और विनोद सहारण सचिव बने

    February 24, 2026

    जिला क्रिकेट संघ के शाह अध्यक्ष, सहारण सचिव व विधायक बिहाणी कोषाध्यक्ष बने, निर्विरोध निर्वाचन

    February 24, 2026

    जिला क्रिकेट संघ के शाह अध्यक्ष, सहारण सचिव व विधायक बिहाणी कोषाध्यक्ष बने, निर्विरोध निर्वाचन

    February 23, 2026

    राजस्थान क्रिकेट संघ क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जिला क्रिकेट संघ श्री गंगानगर की महिला टीम की घोषणा की गई

    August 12, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts

    • निर्विरोध चुनी गई जिला क्रिकेट संघ की नई कार्यकारिणी मुकेश शाह अध्यक्ष, जयदीप बिहाणी कोषाध्यक्ष और विनोद सहारण सचिव बने
    • जिला क्रिकेट संघ की नई कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित मुकेश शाह बने नए अध्यक्ष, जयदीप बिहानी कोषाध्यक्ष, विनोद सहारण फिर बने सचिव
    • जिला क्रिकेट संघ के शाह अध्यक्ष, सहारण सचिव व विधायक बिहाणी कोषाध्यक्ष बने, निर्विरोध निर्वाचन
    • जिला क्रिकेट संघ के शाह अध्यक्ष, सहारण सचिव व विधायक बिहाणी कोषाध्यक्ष बने, निर्विरोध निर्वाचन
    • राजस्थान क्रिकेट संघ क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जिला क्रिकेट संघ श्री गंगानगर की महिला टीम की घोषणा की गई
    About Us

    ब्रेकिंग न्यूज़
    ग्रीष्म कालीन निःशुल्क क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर 21 अप्रैल 2026से

    राजस्थान क्रिकेट संघ व जिला क्रिकेट संघ श्रीगंगानगर के तत्वाधान में। 5 दिवसीय निशुल्क क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर 21 अप्रैल, 2026 से 5 मई, 2026 तक बिहाणी क्रिकेट स्टेडियम, सुखाडिया सर्किल, श्रीगंगानगर में निःशुल्क आयोजित किया जायेगा। इस शिविर में अंडर 14,15,16,19 वर्ष के महिला-पुरुष दोनों वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। प्रशिक्षण शिविर जिला क्रिकेट संघ श्रीगंगानगर द्वारा निशुल्क होगा। सभी सुविधाएं जिला क्रिकेट संघ श्रीगंगानगर उपलब्ध करवाएगा।

    सभी आयु वर्ग के खिलाडियों का चयन कर जिला क्रिकेट संघ श्रीगंगानगर की टीमों का चयन होगा खिलाड़ी सफेद क्रिकेट किट व अपना किट बैग (बैट, पैड, गलव्ज, हेलमेट, आदि) स्वयं लेकर आयेगा और खिलाड़ी अपना रजिस्ट्रेशन जिला क्रिकेट संघ श्रीगंगानगर के कार्यालय से निःशुल्क फार्म भर सकते हैं।
    बी.सी.सी.आई. लेवल के कोचों द्वारा प्रशिक्षण देकर फिर अभ्यास मैच करवाये जायेंगें, जिससे जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता सत्र 2026-27 से चयनित खिलाड़ियों व ग्रीष्मकालीन क्रिकेट शिविरों चयनित खिलाड़ियों का अभ्यास मैचों करवाये जायेंगे एवं उसके बाद जिले की विभिन्न आयु वर्ग की टीमों का चयन किया जायेगा।
    इस शिविर में केवल श्रीगंगानगर जिले का खिलाड़ी ही भाग ले सकता है जिसके पास राजस्थान क्रिकेट संघ के अनुसार निम्न दस्तावेज होना अनिवार्य है :-
    1. कम्प्यूटराइज जन्म प्रमाण पत्र
    2. मूल निवास प्रमाण पत्र
    3. बैंक पास बुक
    4. अन्तिम तीन वर्ष की अंकतालिका
    5. स्वयं, माता पिता का आधार कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड, वोटर कार्ड
    जिला क्रिकेट संघ श्रीगंगानगर सचिव विनोद सहारण ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर सुबह-शाम दोनों समय में निशुल्क आयोजित किया जायेगा। इसके लिये बीसीसीआई के लेवल वन टू कोच और योगासन के लिये योगाचार्य ट्रेनर फिजियो द्वारा सभी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे। प्रत्येक 40 खिलाड़ियों पर एक कोच प्रशिक्षण देगा।
    सभी आयु वर्ग की महिला खिलाड़ियों का क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर दूधिया रोशनी में 21 अप्रैल, 2026 से 5 मई, 2026 तक रिद्धी-सिद्धी क्रिकेट एकेडमी, रिद्धी-सिद्धी सैकिण्ड, श्रीगंगानगर-पदमपुर बाईपास, श्रीगंगानगर में आयोजित किया जायेगा।

    इन ग्रीष्मकालीन क्रिकेट शिविरों से निशान सिंह, मानव सुथार, धीरज शर्मा, अजय कुकणा, सुमित गोदारा, अर्जित गुप्ता, हितेश, सूरज आहुजा, पूनम पूनिया, सरिता, शशि जैसे खिलाड़ियों ने अपना नाम राजस्थान टीम में चयनित होकर भारत में नाम किया है।

    नोट :- पंजाब, हरियाणा व अन्य राज्यों में श्रीगंगानगर के मूल निवासी खिलाड़ियों द्वारा कूट रचित दस्तावेज तैयार कर जो भी खिलाड़ी इन राज्यों से खेल रहे हैं, उन पर व उन खिलाड़ियों को बहला-फुसला कर खिलाने वालों एवं खिलाड़ियों पर कठोर कार्यवाही की जायेगी।

    Facebook Instagram
    Address

    4/12 Sukharia Shopping Center
    Sri Ganganagar - 335001
    Rajasthan INDIA

    Contact for Advertisement

    +91-1543578847
    sgnrdca@yahoo.com

    Powered by: HornetDynamics

    Visitors
    18377

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.