श्रीगंगानगर। जिला क्रिकेट संघ, श्रीगंगानगर की वार्षिक साधारण सभा की बैठक मंगलवार को होटल प्राइम रेजीडेंसी में सम्पन्न हुई, जिसमें वर्ष 2026-2030 के लिए नई कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन किया गया।
निर्वाचन प्रक्रिया के तहत मुकेश शाह को अध्यक्ष, जितेन्द्र कूकणा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रदीप पाठक एवं गुलविंद्र सिंह को उपाध्यक्ष, विनोद सहारण को सचिव तथा जयदीप बिहाणी को कोषाध्यक्ष चुना गया। कुलदीप सिंह एवं प्रेम अरोड़ा संयुक्त सचिव, अनिल कुमार गोदारा तकनीकी सलाहकार तथा शीशपाल सिंह, सुरेन्द्र गोदारा और दयाशंकर दौवण कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए।
निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र शर्मा (सेवानिवृत्त आरईएस) को सभी पदों के लिए नामांकन प्राप्त हुए। नामांकन पत्रों की जांच के बाद सभी उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव प्रक्रिया राजस्थान क्रिकेट संघ, जयपुर के पर्यवेक्षक सतीश व्यास, जिला ओलम्पिक संघ श्रीगंगानगर के पर्यवेक्षक राजाराम ढाका एवं सहायक चुनाव अधिकारी
हंसराज वर्मा की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।
कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित विधायक जयदीप बिहाणी विधानसभा सत्र के कारण बैठक में उपस्थित नहीं हो सके।
जिला क्रिकेट संघ श्रीगंगानगर का क्रिकेट जगत में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यहां से
सूरज आहूजा (कप्तान), मानव सुथार (भारत- ए), अर्जित गुप्ता, विकास झोरड़, सुमित गोदारा, पूनम पूनियां, निशान सिंह सहित कई खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। मानव सुथार राजस्थान रणजी टीम के कप्तान बनने वाले जिले के पहले खिलाड़ी हैं और
वर्तमान में आईपीएल में गुजरात टाइटंस टीम से जुड़े हैं।
इसके अलावा जिले से बीसीसीआई लेवल-2 कोच निशान सिंह, बीसीसीआई लेवल – 1 कोच धीरज शर्मा व सुशील पूनियां तथा राज्य पैनल अंपायर के रूप में सुशील पूनियां, चन्द्रशेखर यादव, प्रेम सरपाल और जोबनप्रीत सिंह चयनित हो चुके हैं।
जिला क्रिकेट संघ ने आगामी सत्र में प्रतिभावान खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करने तथा क्रिकेट गतिविधियों को और विस्तार देने का संकल्प व्यक्त किया है।
निर्विरोध चुनी गई जिला क्रिकेट संघ की नई कार्यकारिणी मुकेश शाह अध्यक्ष, जयदीप बिहाणी कोषाध्यक्ष और विनोद सहारण सचिव बने
Related Posts
Add A Comment
