Close Menu
    What's Hot

    निर्विरोध चुनी गई जिला क्रिकेट संघ की नई कार्यकारिणी मुकेश शाह अध्यक्ष, जयदीप बिहाणी कोषाध्यक्ष और विनोद सहारण सचिव बने

    February 24, 2026

    जिला क्रिकेट संघ की नई कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित मुकेश शाह बने नए अध्यक्ष, जयदीप बिहानी कोषाध्यक्ष, विनोद सहारण फिर बने सचिव

    February 24, 2026

    जिला क्रिकेट संघ के शाह अध्यक्ष, सहारण सचिव व विधायक बिहाणी कोषाध्यक्ष बने, निर्विरोध निर्वाचन

    February 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    District Cricket Association Sriganganagar
    • Home
    • Videos
    • Gallery
    • Fixtures
    • National Players
    • News
    • Executive Committee
    • Umpire Scorer
    • COACH
    • Squads
    player registration
    District Cricket Association Sriganganagar
    Registration
    • HOME
    • Executive Committee
    • News
    • Videos
    • Gallery
    • Fixtures
    • National Players
    • Umpire Scorer
    • Coach
    • Squads
    Home»Latest News»निर्विरोध चुनी गई जिला क्रिकेट संघ की नई कार्यकारिणी मुकेश शाह अध्यक्ष, जयदीप बिहाणी कोषाध्यक्ष और विनोद सहारण सचिव बने
    Latest News

    निर्विरोध चुनी गई जिला क्रिकेट संघ की नई कार्यकारिणी मुकेश शाह अध्यक्ष, जयदीप बिहाणी कोषाध्यक्ष और विनोद सहारण सचिव बने

    adminBy adminFebruary 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    श्रीगंगानगर। जिला क्रिकेट संघ, श्रीगंगानगर की वार्षिक साधारण सभा की बैठक मंगलवार को होटल प्राइम रेजीडेंसी में सम्पन्न हुई, जिसमें वर्ष 2026-2030 के लिए नई कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन किया गया।
    निर्वाचन प्रक्रिया के तहत मुकेश शाह को अध्यक्ष, जितेन्द्र कूकणा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रदीप पाठक एवं गुलविंद्र सिंह को उपाध्यक्ष, विनोद सहारण को सचिव तथा जयदीप बिहाणी को कोषाध्यक्ष चुना गया। कुलदीप सिंह एवं प्रेम अरोड़ा संयुक्त सचिव, अनिल कुमार गोदारा तकनीकी सलाहकार तथा शीशपाल सिंह, सुरेन्द्र गोदारा और दयाशंकर दौवण कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए।
    निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र शर्मा (सेवानिवृत्त आरईएस) को सभी पदों के लिए नामांकन प्राप्त हुए। नामांकन पत्रों की जांच के बाद सभी उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव प्रक्रिया राजस्थान क्रिकेट संघ, जयपुर के पर्यवेक्षक सतीश व्यास, जिला ओलम्पिक संघ श्रीगंगानगर के पर्यवेक्षक राजाराम ढाका एवं सहायक चुनाव अधिकारी
    हंसराज वर्मा की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।
    कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित विधायक जयदीप बिहाणी विधानसभा सत्र के कारण बैठक में उपस्थित नहीं हो सके।
    जिला क्रिकेट संघ श्रीगंगानगर का क्रिकेट जगत में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यहां से
    सूरज आहूजा (कप्तान), मानव सुथार (भारत- ए), अर्जित गुप्ता, विकास झोरड़, सुमित गोदारा, पूनम पूनियां, निशान सिंह सहित कई खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। मानव सुथार राजस्थान रणजी टीम के कप्तान बनने वाले जिले के पहले खिलाड़ी हैं और
    वर्तमान में आईपीएल में गुजरात टाइटंस टीम से जुड़े हैं।
    इसके अलावा जिले से बीसीसीआई लेवल-2 कोच निशान सिंह, बीसीसीआई लेवल – 1 कोच धीरज शर्मा व सुशील पूनियां तथा राज्य पैनल अंपायर के रूप में सुशील पूनियां, चन्द्रशेखर यादव, प्रेम सरपाल और जोबनप्रीत सिंह चयनित हो चुके हैं।
    जिला क्रिकेट संघ ने आगामी सत्र में प्रतिभावान खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करने तथा क्रिकेट गतिविधियों को और विस्तार देने का संकल्प व्यक्त किया है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    जिला क्रिकेट संघ की नई कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित मुकेश शाह बने नए अध्यक्ष, जयदीप बिहानी कोषाध्यक्ष, विनोद सहारण फिर बने सचिव

    February 24, 2026

    जिला क्रिकेट संघ के शाह अध्यक्ष, सहारण सचिव व विधायक बिहाणी कोषाध्यक्ष बने, निर्विरोध निर्वाचन

    February 24, 2026

    जिला क्रिकेट संघ के शाह अध्यक्ष, सहारण सचिव व विधायक बिहाणी कोषाध्यक्ष बने, निर्विरोध निर्वाचन

    February 23, 2026

    राजस्थान क्रिकेट संघ क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जिला क्रिकेट संघ श्री गंगानगर की महिला टीम की घोषणा की गई

    August 12, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts

    • निर्विरोध चुनी गई जिला क्रिकेट संघ की नई कार्यकारिणी मुकेश शाह अध्यक्ष, जयदीप बिहाणी कोषाध्यक्ष और विनोद सहारण सचिव बने
    • जिला क्रिकेट संघ की नई कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित मुकेश शाह बने नए अध्यक्ष, जयदीप बिहानी कोषाध्यक्ष, विनोद सहारण फिर बने सचिव
    • जिला क्रिकेट संघ के शाह अध्यक्ष, सहारण सचिव व विधायक बिहाणी कोषाध्यक्ष बने, निर्विरोध निर्वाचन
    • जिला क्रिकेट संघ के शाह अध्यक्ष, सहारण सचिव व विधायक बिहाणी कोषाध्यक्ष बने, निर्विरोध निर्वाचन
    • राजस्थान क्रिकेट संघ क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जिला क्रिकेट संघ श्री गंगानगर की महिला टीम की घोषणा की गई
    About Us

    जिला क्रिकेट संघ श्री गंगानगर 16वर्ष पुरुष आयु वर्ग सत्र 2026 -27 का क्रिकेट चयन ट्रायल 8 मार्च 2026 को
    राजस्थान क्रिकेट संघ के तत्वावधान में वर्ष 2026-27 की राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिये जिला क्रिकेट संघ श्री गंगानगर द्वारा 16 वर्ष की क्रिकेट टीम के चयन हेतु ट्रायल आयोजित किए जाएंगे, इस क्रिकेट चयन ट्रायल से चयनित खिलाड़ी जो सत्र 2026-27 के आयोजित होने वाले राजस्थान राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेगी।
    यह ट्रायल 08-3-2026 को चयन ट्रायल सॉय तीन बजे बिहाणी खेल मैदान सुखाडिया सर्किल श्री गंगानगर मे आयोजित किए जाएंगे।
    ये जानकारी ज़िला क्रिकेट संघ श्रीगंगनगर के सचिव विनोद सहारण द्वारा दी गयी। इस चयन ट्रायल के लिये निम्न दस्तावेज अनिवार्य है
    पंजीयन के आवश्यक दस्तावेज :-
    ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन के लिए खिलाड़ियों को निम्न दस्तावेज उपलब्ध करवाना आवश्यक है :-
    1.⁠ ⁠कम्प्यूटरीकृत जन्म प्रमाण पत्र (अनिवार्य)
    2.⁠ ⁠मूल निवास प्रमाण पत्र (अनिवार्य)
    3.⁠ ⁠पिछले 3 वर्षों की स्कूल मार्कशीट (अनिवार्य)
    4.⁠ ⁠आधार कार्ड/वोटर आईडी/पासपोर्ट/ड्राइविंग लाइसेंस/पैन कार्ड
    सत्र 2026-27में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय राजस्थान क्रिकेट संघ की सत्र 2026-27 आयु वर्ग 16 वर्ष क्रिकेट टीम के लिए जिला क्रिकेट संघ श्रीगंगानगर की आयु वर्ग 16 वर्ष क्रिकेट टीम का चयन ट्रॉयल 08 मार्च 2026 वार रविवार को दोपहर 3.00 बजे बिहाणी खेल मैदान, श्रीगंगानगर में रखा गया है। इस चयन ट्रॉयल में भाग लेने वाला खिलाड़ी श्रीगंगानगर जिले का मूल निवासी होना चाहिए, जिसकी जन्म तिथि 01-09-2010 से 31-8-2012 के बीच की होनी चाहिए । खिलाड़ी अपने साथ खेल का सामान, मूल निवास, जन्म प्रमाण पत्र, अन्तिम तीन वर्ष की अंकतालिका (10वी सहित), आधार कार्ड स्वयं एवं माता-पिता, वोटर कार्ड स्वयं एवं माता पिता का, मूल एवं एक-एक सैट फोटोकॉपी साथ अवश्य लेकर आयें। सभी खिलाड़ी जिला क्रिकेट संघ से पंजीकृत होना अनिवार्य है।

    प्रेस नोट:
    जिला क्रिकेट संघ श्री गंगानगर 19 पुरुष आयु वर्ग सत्र 2026 -27 का क्रिकेट चयन ट्रायल
    7 मार्च 2026 को
    राजस्थान क्रिकेट संघ के तत्वावधान में वर्ष 2026-27 की राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिये जिला क्रिकेट संघ श्री गंगानगर द्वारा 19 वर्ष की क्रिकेट टीम के चयन हेतु ट्रायल आयोजित किए जाएंगे, इस क्रिकेट चयन ट्रायल से चयनित खिलाड़ी जो सत्र 2026-27 के आयोजित होने वाले राजस्थान राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेगी।
    यह ट्रायल 07-3-2026 को चयन ट्रायल सॉय तीन बजे बिहाणी खेल मैदान सुखाडिया सर्किल श्री गंगानगर मे आयोजित किए जाएंगे।
    ये जानकारी ज़िला क्रिकेट संघ श्रीगंगनगर के सचिव विनोद सहारण द्वारा दी गयी। इस चयन ट्रायल के लिये निम्न दस्तावेज अनिवार्य है
    पंजीयन के आवश्यक दस्तावेज :-
    ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन के लिए खिलाड़ियों को निम्न दस्तावेज उपलब्ध करवाना आवश्यक है :-
    1.⁠ ⁠कम्प्यूटरीकृत जन्म प्रमाण पत्र (अनिवार्य)
    2.⁠ ⁠मूल निवास प्रमाण पत्र (अनिवार्य)
    3.⁠ ⁠पिछले 3 वर्षों की स्कूल मार्कशीट (अनिवार्य)
    4.⁠ ⁠आधार कार्ड/वोटर आईडी/पासपोर्ट/ड्राइविंग लाइसेंस/पैन कार्ड
    सत्र 2026-27में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय राजस्थान क्रिकेट संघ की सत्र 2026-27 आयु वर्ग 16 वर्ष क्रिकेट टीम के लिए जिला क्रिकेट संघ श्रीगंगानगर की आयु वर्ग 16 वर्ष क्रिकेट टीम का चयन ट्रॉयल 07मार्च 2026 वार शनिवार को दोपहर 3.00 बजे बिहाणी खेल मैदान, श्रीगंगानगर में रखा गया है। इस चयन ट्रॉयल में भाग लेने वाला खिलाड़ी श्रीगंगानगर जिले का मूल निवासी होना चाहिए, जिसकी जन्म तिथि 01-09-2007 होनी चाहिए । खिलाड़ी अपने साथ खेल का सामान, मूल निवास, जन्म प्रमाण पत्र, अन्तिम तीन वर्ष की अंकतालिका (10वी सहित), आधार कार्ड स्वयं एवं माता-पिता, वोटर कार्ड स्वयं एवं माता पिता का, मूल एवं एक-एक सैट फोटोकॉपी साथ अवश्य लेकर आयें। सभी खिलाड़ी जिला क्रिकेट संघ से पंजीकृत होना अनिवार्य है।

    Facebook Instagram
    Address

    4/12 Sukharia Shopping Center
    Sri Ganganagar - 335001
    Rajasthan INDIA

    Contact for Advertisement

    +91-1543578847
    sgnrdca@yahoo.com

    Powered by: HornetDynamics

    Visitors
    17549

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.